शनिवार, 23 जनवरी 2010
हम भुल गये नेता जी को
आज 23 जनवरी है... आज उस महान व्यक्ति का जन्मदिन है जिसे हम नेताजी के नाम से जानते हैं.... अगर आज किसी फिल्मी हस्ती का जन्म दिन होता तो निश्चित ही मीडिया में उस हस्ती की उपलब्धियों का बखान हो रहा होता.... लेकिन सुभाष चन्द्र बोस की 113वीं जन्मतिथि पर मीडिया ने इस पर एक स्टोरी भी करना मुनासिब नहीं समझा..... नेता जी एक ऐसा शख़्स था जिन्होंने भारत की आज़ादी के लिए तमाम उम्र प्रयत्नरत रहे और आज हम उनकी जन्म तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दे पाने में असमर्थ हैं..... आखिर ऐसा क्यों??? एक छात्र पत्रकार होने के नाते मुझे ये कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि आज पत्रकारिता पर बाज़ारवाद इस क़दर हावी हो चुका है कि हम देश की स्वतंत्रता पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले उस महान नेता जिसने अंग्रेज़ों को भारत छोड़ने पर मज़बुर किया हो उस इंसान को हम भारतीय भुल गये...... अगर हम भुले नहीं होते तो नेताजी की कोई तो याद करता .... दरअसल आज मीडिया में ऐसे खबरों की मांग है जिसके कारण टीआरपी बढे..... आज हम नेताजी को भुले हैं तो क्या कुछ दशक बाद हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, चाचा नेहरू को भी भुल जायेंगे??????? और तो और प्रिंट मीडिया ने भी नेताजी को याद करना मुनासिब नहीं समझा......
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें