भारत में पत्रकारिता की शुरूआत क्यों हुई??
जहां तक मैंने पढ़ा है... इसकी शुरूआत मिशन के रूप में हुई.. दरअसल जब भारत में पत्रकारिता शुरू हुई तब हमारा देश ग़ुलामी की ज़न्जिरों में जकड़ा था... तब देशवासियों आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए इसकी शुरूआत हुई...देश की आज़ादी के बाद पत्रकारिता का रोल बदल गया अब उसे जनता की हितैषी के रूप में काम करना था .... और उसने किया भी.... फिर वक़्त बदला और पत्रकारिता एक वयवसाय के रूप में उभरा.... तब तक ठीक था.. क्योंकि मीडिया व्यवसाय के साथ-साथ अपना दायित्व भी बखुबी निभा रहा था... मगर आज मैने जो सुना और देखा उसे देख कर मैं जैसे सकते में आ गया... मैंने सुना कि अब पत्रकारों का रियलिटी शो होगा... जी हां... पत्रकारों का रियलिटी शो होने वाला है... और आयोजक है टीवी पत्रकारिता में एक अहम मुकाम रखने वाले एक न्यूज़ चैनल....
जहां तक मैंने पढ़ा है... इसकी शुरूआत मिशन के रूप में हुई.. दरअसल जब भारत में पत्रकारिता शुरू हुई तब हमारा देश ग़ुलामी की ज़न्जिरों में जकड़ा था... तब देशवासियों आज़ादी की लड़ाई में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित करने के लिए इसकी शुरूआत हुई...देश की आज़ादी के बाद पत्रकारिता का रोल बदल गया अब उसे जनता की हितैषी के रूप में काम करना था .... और उसने किया भी.... फिर वक़्त बदला और पत्रकारिता एक वयवसाय के रूप में उभरा.... तब तक ठीक था.. क्योंकि मीडिया व्यवसाय के साथ-साथ अपना दायित्व भी बखुबी निभा रहा था... मगर आज मैने जो सुना और देखा उसे देख कर मैं जैसे सकते में आ गया... मैंने सुना कि अब पत्रकारों का रियलिटी शो होगा... जी हां... पत्रकारों का रियलिटी शो होने वाला है... और आयोजक है टीवी पत्रकारिता में एक अहम मुकाम रखने वाले एक न्यूज़ चैनल.... रियलिटी शो के बारे में कौन नहीं जानता... चूंकि टीवी की पहुंच अब छोटे-छोटे गांवों में हो गई है इसलिए एक छोटा बच्चा भी टीवी पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो के बारे में जानता है.. दरअसल रियलिटी शो एक ऐसा शो होता है जिसमें कई प्रतियोगी किसी एक कला का प्रदर्शन करना होता है... और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले को एक तय राशी इनाम के रूप में दिया जाता है... अबतक आपने गायन, हास्य, नृत्य आदि का रियलिटी शो देखा और सुना होगा... मगर अब पत्रकारों का भी रियलिटी शो के ज़रीए चयन होगा.... जी हां ये सच है.... टीवी पत्रकारिता में अहम मुकाम रखने वाला एक न्यूज़ चैनल जल्द ही एक ऐसा ही प्रोग्राम शुरू करने वाला है... जी हां... "स्टार न्यूज़" जल्द ही "स्टार एंकर हंट शो" की शुरूआत करने वाला है.... जिसमें विभिन्न रियलिटी शोज़ की तरह प्रतियोगियों को अपने कला का प्रदर्शन करना होगा... ये प्रतियोगिता लगभग 20 दिनों तक चलेगी... अब मैं इन लोगों से सवाल करना चाहुंगा कि क्या इस तरह के शो आयोजित करके पत्रकारिता के किस रूप को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है... क्या इससे पत्रकारिता का विक्षिप्त रूप सामने नहीं आयेगा??? ये कैसी पत्रकारिता है??


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें