दक्षिण अफ्रीका ने नंबर वन टेस्ट टीम भारत को नागपुर टेस्ट में 6 रन और पारी से पीट दिया। सचिन तेंदुलकर का संघर्षपूर्ण शतक भी पारी से हार को टालने में नाकाम रहा। भारत के काग़जी शेर दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज डेल स्टीन और हैरिस की कहर बरपाती गेंदों को झेलने में विफल रहे।
श्रृंखला के पहले मुकाबले में टीम इंडिया मैच के चौथे दिन ही फानोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में 319 रन पर ऑलआउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका की ओर डेल स्टीन और हैरिस ने तीन-तीन, पारनेल ने दो और मोर्केल व कालिस ने एक-एक विकेट झटका। दूसरी पारी में भी भारत का निराशाजनक प्रदर्शन जारी रहा। टीम इंडिया की ओर से सचिन ने 100, हरभजन ने 39, धोनी ने 25, साहा ने 36, मुरली ने 32, गंभीर ने 1, सहवाग ने 16, ज़हीर ने 33 और बद्रीनाथ ने 6 रन बनाए।
छिन गया ताज
इस हार के साथ भारत से टेस्ट में नंबर वन का खिताब भी छिन गया...। अब भारत विश्स टेस्ट रैंकिंग में दुसरे नंबर पर खिसक गया.... वहीं भारत को तगड़ी पटख़नी देने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का ताज हासिल कर लिया.... हांलांकि भारत के पास अबी मौका है कि वह अगला टेस्ट जीतकर अपना खोया मुकाम हासिल कर ले.....।
सचिन का 46वां शतक
भारत की एकमात्र उम्मीद सचिन तेंदुलकर ने करियर का 46वां शतक जड़ा। टेस्ट करियर में यह 100वां मौका है जब सचिन ने 50 से अधिक रन बनाये हैं। मास्टर ब्लास्टर के टेस्ट मैचों में अब 45 शतक और 55 अर्धशतक हैं।
धोनी की कप्तानी में पहली हार
टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली पारी और 6 रन की हार धोनी की कप्तानी में पहली हार है। भारत ने धोनी की अगुवाई में 12 टेस्ट मैच खेले है जिनमें से आठ में जीत तथा एक में हार मिली है। तीन मैच ड्रा रहे हैं।
मंगलवार, 9 फ़रवरी 2010
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें